विशुनपुरा BDO ने क्यों किया आत्महत्या बना बड़ा प्रश्न?

झारखंड: झारखंड के गढ़वा से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार जिले के बिसुनपुरा प्रखंड में पदस्थापित बीडीओ हरेन केरकेट्टा का शव उनके आवास में फांसी के फंदे से झूलता हुआ पाया गया है।
ये घटना की जानकारी मिलने के साथ ही वरीय पदाधिकारी उनके आवास पर पहुंचे,तो वहीं दूसरी ओर पुलिस अधिकारीयों को सूचना मिलते ही घटना स्थल तत्काल पहुंच कर सव को अपने कब्जे में लिया और पोस्ट मार्सटम के लिए भेज दिया। साथ ही साथ उनके द्वारा भी मामले की जांच – पड़ताल शुरू कर दी गई है।
हालांकि घटना को देखने के बाद यहां सवाल उठना लाज़िमी है की आख़िर बीडीओ द्वारा आत्महत्या की गई या किसी ने उनकी हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप दिया है। अब तो यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा | इस घटना सत्यता जल्द ही सामने आयेगा जिसकी प्रतीक्षा पब्लिक एवं कई पदाधिकारी भी कर रहे हैं।



