पर्यावरण ही है सुरक्षित और संतुलित जीवन: विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी

रंका प्रखंड अंतर्गत सिरोई खुर्द पंचायत के खैरा मोड़ के समीप 76 वां वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रंका गढ़वा विधान सभा के विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी, विशिष्ट अतिथि डी.एफ.ओ एविल एनिल अब्राहम , प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम बेला टोपनो, रेंजर गोपाल चंद्रा, थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह, एवं पूर्व दक्षिणी जिला परिषद् उमा देवी सामुहिक रूप द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किए।

अयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम बेला टोपनो ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वन पर्यावरण को बचाना है तो हमें किसी भी उत्सव में पेड़ लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति में पेड़ को राखी भी बांधा जाता है ताकि हमारी पर्यावरण सुरक्षित रहे।

वहीं अगले वक्ता की कड़ी में डी एफ़ ओ एविल एनिल अब्राहम ने कहा कि हमें सुरक्षित जीवन यापन करने के लिए शुद्ध वायु की आवश्यकता है और शुद्ध वायु के लिए हमें पेड़ पौधों की अति आवश्यकता होती है अर्थात यदि हमें पेड़ की कटाई करेंगे और पेड़ नहीं लगाएंगे तो प्रकृति का विनाश निश्चित हो जाएगा।
गढ़वा रंका विधानसभा के लोकप्रिय विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी ने भी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व वक्ताओं के बातों को सराहना किया और कहा कि आज संतुलित जीवन और सुरक्षित पर्यावरण के लिए पेड़ो की रक्षा और पेड़ो को लगाना बहुत जरूरी है अन्यथा शुद्ध हवा के बिना इंसान में कई प्रकार की बीमारी हो सकता है इंसान तड़प तड़प कर मर जाएगा अगर पर्यावरण सुरक्षित न रहे तो। इसलिए हम सभी को एक प्रण लेना होगा कि किसी भी उत्सव महोत्सव में पेड़ो को लगाएंगे उसकी रक्षा अपने बेटे, भाई जैसे रक्षा करेंगे।

इस कार्यक्रम के मंच संचालक अमरेंद्र कुमार , कंचनपुर मुखिया प्रतिनिधि चंद्रशेखर कुमार, पूर्व उतरी जिला परिषद् मुरारी यादव , चीनिया पंचायत मुखिया, पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुनील माली , अरुण तिवारी, वन विभाग के समस्त पदाधिकारी गण एवं कई गणमान्य नागरिकों उपस्थिति रही।



