हो गया खेल। गुरु जी गए जेल

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, प्रमंडलीय कार्यालय, पलामू के द्वारा वादी के लिखित आवेदन के आलोक में रा०म०वि० नगर उँटारी में विद्यालय प्रबंधन समिति S.M.C का अध्यक्ष हैं। माह सितम्बर का मध्याह्न M.D.M की राशि की निकासी हेतु प्रभारी प्रधानाध्यापक रा० म० वि० नगर उँटारी के अनिल कुमार विश्वकर्मा द्वारा 5,000/- रूपया घुस माँगा जा रहा हैं। मध्याह्न भोजन राशि निकासी का नियम है कि हर महीना के 31 तारीख या 01 तारीख तक निकासी कर लेना हैं जो कि लगभग 01 माह पन्द्रह दिन बित जाने के बाद भी अभीतक सितम्बर माह का निकासी नहीं किया जा रहा है। जबकि वादी पैसा नही देना चाहते है।
उक्त आवेदन के संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पलामू में प्रतिनियुक्त पुलिस उपाधीक्षक के द्वारा विधिवत सत्यापन किया गया। वादी के आवेदन एंव सत्यापनकर्ता के द्वारा मामले को सत्य पाते हुए भ्र०नि०ब्यूरो, पलामू थाना काण्ड सं0-09/2024, दिनांक-29.10.2024, धारा-7 (a) P.C. (Ammendment) Act. 2018 पंजीकृत किया गया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पलामू के धावादल के द्वारा दण्डाधिकारी एवं दो स्वतंत्र साक्षी के उपस्थिति में आज दिनांक 30.10.2024 को प्राथमिकी अभियुक्त अनिल विश्वकर्मा, उम्र लगभग 56 वर्ष पिता-श्री कृष्ण मिस्त्री, सा०-सरहे नगर उँटारी, गढ. वा। सम्प्रति प्रभारी प्रधानाध्यापक, राजकीय मध्य विद्यालय नगर उँटारी, जिला-गढवा को वादी से 5,000/- (पाँच हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।



