LIVE TVअपराधझारखंडब्रेकिंग न्यूज़

धुर्वा डैम में तैरता हुआ मिला एक लड़की का शव।

रांची: झारखंड के रांची में स्थित धुर्वा डैम  में एक युवती शव पानी में तैरता हुआ दिखा जिसके बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई है। धुर्वा डैम को घूमने प्रतिदिन सैकड़ों लोग जाते हैं। धुर्वा डैम के जिस हिस्से से युवती का शव बरामद हुआ है, वो नगड़ी थाना क्षेत्र में आता है। आज मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने डैम में तैरता हुआ एक शव को देखा जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गई।

इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी । घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर नगड़ी थाना की पुलिस ने पहुंचकर स्थानीय गोताखोर की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। खबर लिखे जाने तक लड़की का पहचान नहीं हो पाया है स्थानीय प्रशासनों के द्वारा जांच पड़ताल जारी है आगे की जानकारी के लिए त्रिनेत्र न्यूज़ से जुड़े रहे जल्द ही आपको इससे जुड़ी खबर से अवगत कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button