
रांची: झारखंड के राज्यधानी रांची में स्थित रिम्स में व्यवस्था के नाम पर आम जनों को सिर्फ़ लॉलीपॉप दिया जा रहा है। बता दें कि वर्तमान सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बड़े बड़े वादे करते हैं कि झारखंड में सभी प्रकार की सुविधा दे रहे हैं बड़े बड़े वादों से नहीं उपलब्ध सुविधा से लाभान्वित होंगे आम आदमी रिम्स में उपलब्ध से त्राहिमाम है जनता।
वर्तमान सरकार के मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी को रांची रिम्स का भ्रमण कर यहां की लचड़ पचड़ स्थिति को देखना चाहिए कि उनके जनता उनके वोटर किस प्रकार के स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। न तो डॉक्टर टाइम पर इलाज करते हैं न मरीजों के लिए बेड की सुविधा उपलब्ध है और न ही मेडिसिन/ दवाइयां उपलब्ध है। मरीज तड़पता रहता है पर किसी को कोई परवाह नहीं पड़ता क्या इस प्रकार की लचड़ पचड़ विधि व्यवस्था से झारखंड और झारखंड के लोगों का कल्याण हो जाएगा।

इमरजेंसी वार्ड में सिर्फ़ 15 वेद उपलब्ध है और सिर्फ़ 3 वेंटिलेटर क्या ऐसे सुविधा से बेहतर झारखंड का निर्माण होगा। नव स्वास्थ मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी को यहां अपना ध्यान आकृष्ट करते हुए सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए क्योंकि बड़े बड़े बिल्डिंग बना देने से विकास नहीं होगा। विकास तभी संभव है जब आम जनों को इसका वास्तविक लाभ मिले एवं उचित व्यवस्था मिले।
न जाने कब तक ऐसे जुमले वादों के निब पर टिक्की रहेगी झारखंड का वास्तवित विकास कब होगा नए झारखंड में विकास का सूर्योदय। उम्मीद करता हूं कि झारखंड युवा एवं तेजस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं झारखंड के स्वास्थ मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी इससे गंभीरता से लेंगे और रिम्स जैसे बड़े संस्थान में लोग बड़ी उम्मीद लगा कर आते हैं कि मुझे सुविधा मिलेगा और मरीज ठीक हो जाएगा परंतु यहां भी इन्हें निराशा हाथ लगता है।



